Haryana Weather: गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 09:01 AM

haryana weather alert for thunderstorms and strong winds

हरियाणा में मौसम आने वाले दिनों में करवट लेता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 मार्च तक प्रदेश में रुक-रुक कर मौसम बदलेगा। 23 और 25 मार्च को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं

डेस्क: हरियाणा में मौसम आने वाले दिनों में करवट लेता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 मार्च तक प्रदेश में रुक-रुक कर मौसम बदलेगा। 23 और 25 मार्च को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 24 मार्च को अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सबसे अहम अलर्ट 26 मार्च को है, जब कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान ‘बी प्रिपेयर्ड’ (पीला अलर्ट) जारी किया गया है। इसके बाद 27 मार्च को फिर मौसम साफ रहने की संभावना है।

सोमवार को हुई बारिश का असर तापमान पर साफ दिखा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2°C नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.7°C भिवानी में रिकॉर्ड हुआ, जबकि कई जिलों में यह 28-30°C के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12°C भिवानी में दर्ज किया गया। बारिश के कारण दिन में हल्की ठंडक बनी रही और गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोमवार के मुकाबले इसमें औसतन 1.9°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12°C भिवानी में रिकॉर्ड किया गया।इसके अलावा नारनौल, करनाल और आसपास के इलाकों में तापमान 13 से 15°C के बीच रहा। जबकि गुरुग्राम, हिसार और रोहतक जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 18°C दर्ज किया गया। रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!