हरियाणा में उमस भरी गर्मी का टॉर्चर: 20 जुलाई से झमाझम बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का मौसम

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2026 08:41 AM

torrid humid heat in haryana heavy rain likely from july 20

शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई और लोग बारिश की बूंदों का इंतजार करते रहे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं

हिसार: शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई और लोग बारिश की बूंदों का इंतजार करते रहे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके बाद 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 20 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना है।

रोहतक में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा और एनसीआर में अभी मानसून कमजोर बना हुआ है। मानसूनी हवा की गति भी कमजोर है। लगातार दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा के कारण मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अगले दो-तीन दिनों तक कमजोर मानसून की स्थिति बनी रहेगी।
 
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 19 जुलाई के बाद हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की संभावना है। हरियाणा के उत्तरी-पूर्वी जिलों में 19 जुलाई से हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। 20 जुलाई की सुबह से और ज्यादा बारिश हो सकती है। 20 से 25 जुलाई के दौरान तेज हवा, गर्जना और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद 27 से 30 जुलाई के बीच भी मौसम में बदलाव और बारिश जारी रहने के आसार हैं। जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह में भी रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!