हरियाणा कैडर के IPS गंगाराम पूनियां जाएंगे CBI, 5 साल के डेपुटेशन को सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Isha, Updated: 28 Mar, 2026 07:11 PM

haryana cadre ips officer gangaram poonia to join cbi

रियाणा कैडर के 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी गंगाराम पूनियां अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में अपनी सेवाएं देंगे। हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर भेजने के...

चंडीगढ़: हरियाणा कैडर के 2013 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी गंगाराम पूनियां अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में अपनी सेवाएं देंगे। हरियाणा सरकार ने उन्हें 5 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर भेजने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है।


केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की सिफारिश के बाद राज्य के गृह विभाग ने उन्हें कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आदेशों के मुताबिक, गंगाराम पूनियां सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात होंगे। उनका यह कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले 5 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।


IPS गंगाराम पूनियां की गिनती हरियाणा के उन अधिकारियों में होती है जो अपनी ईमानदारी और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे करनाल, हिसार और सिरसा जैसे संवेदनशील और बड़े जिलों में बतौर एसपी (SP) तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में वे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में तैनात थे, जहाँ उन्होंने कई भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया।जटिल आपराधिक मामलों को सुलझाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए ही केंद्र ने उनकी सेवाओं की मांग की थी।

जल्द संभालेंगे कार्यभार
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा एनओसी (NOC) जारी होने के बाद अब वे अगले कुछ दिनों में दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में अपनी जॉइनिंग देंगे। उनकी रवानगी के बाद हरियाणा पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में भी कुछ फेरबदल होने की संभावना है, क्योंकि एसीबी और फील्ड में उनके स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!