अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 6 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मजदूरी के लिए भेजे जा रहे थे पंजाब

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Mar, 2026 03:05 PM

6 minor children rescued from ambala cantt railway station

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला युवा विकास संगठन की टीम ने सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस के साथ मिलकर कर्मभूमि एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 6 ऐसे बच्चों को बरामद किया, जिनकी उम्र महज 14 से 15 साल के...

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला युवा विकास संगठन की टीम ने सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस के साथ मिलकर कर्मभूमि एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 6 ऐसे बच्चों को बरामद किया, जिनकी उम्र महज 14 से 15 साल के बीच है। 

संगठन के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी के मुताबिक उन्हें जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन' एलायंस ग्रुप, दिल्ली से सूचना मिली थी कि बच्चों को बाल मजदूरी के लिए तस्करी कर ले जाया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इनमें से ज्यादातर बच्चे पश्चिम बंगाल और कुछ बिहार के रहने वाले हैं। इन बच्चों को पंजाब के विभिन्न शहरों में स्थित पोल्ट्री फार्मों में 8 से 12 हजार रुपये की मजदूरी पर काम के लिए भेजा जा रहा था। 

हैरानी की बात यह है कि रेस्क्यू किए गए बच्चों में से कुछ पहले भी काम के सिलसिले में घर से बाहर जा चुके हैं, जबकि कुछ पहली बार जा रहे थे। बच्चों ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। फिलहाल, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और मामले की पूरी जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दे दी गई है।

वहीं जिला प्रशासन और संस्था अब बच्चों के परिजनों के अंबाला पहुंचने का इंतज़ार कर रही है। परिजनों के आने और ज़रूरी दस्तावेज़ों की जांच के बाद ही बच्चों को उन्हें सौंपा जाएगा या आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर रेल मार्गों के ज़रिए बढ़ती बाल तस्करी पर सवाल खड़े करती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!