Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Mar, 2026 08:53 PM

हरियाणा सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की ब्यूरोक्रेसी में व्यापक
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की ब्यूरोक्रेसी में व्यापक फेरबदल किया है। एक ही दिन में कई आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में हलचल मच गई है। कुल 22 IPS और 12 HPS अधिकारियों के पोस्टिंग/ट्रांसफर के आदेश दिए गए हैं।


जारी आदेशों के अनुसार सरकार ने विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कई जिलों के उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर भी कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।






सरकार के इस फैसले के बाद विभिन्न जिलों में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत प्रभाव से आदेशों का पालन सुनिश्चित करें।
वहीं, इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर और भी बदलाव कर सकती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)