हरियाणा में जनगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Mar, 2026 11:21 AM

ban on transfers of officers appointed for census work in haryana till march 31

हरियाणा में जनगणना-2027 कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक रहेगी। केन्द्रीय गृह विभाग की ओर से हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र भेज कर उक्त आदेश जारी करने को कहा है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में जनगणना-2027 कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक रहेगी। केन्द्रीय गृह विभाग की ओर से हरियाणा के मुख्य सचिव को पत्र भेज कर उक्त आदेश जारी करने को कहा है। केन्द्र सरकार के पत्र के बाद अब हरियाणा में जनगणना-2027 कार्य में ड्यूटी देने वाले किसी भी कर्मचारी का 31 मार्च 2027 तक तबादला नहीं होगा। 

केन्द्रीय गृह सचिव ने हरियाणा सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि जनगणना-2027 पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगा, जिसका आयोजन 2 चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 1 अप्रैल से 30 सितम्बर 2026 तक तथा द्वितीय चरण फरवरी 2027 में पूर्ण किया जाएगा। इस बार स्व-गणना के माध्यम से भी जनगणना की जा सकेगी।

केन्द्रीय गृह सचिव ने हरियाणा सरकार को भेजे पत्र में यह भी जानकारी दी गई है कि हरियाणा राज्य में जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक' जनगणना पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। जनगणना का द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। राज्य, जिला, तहसील तथा गणना ब्लॉक स्तर पर जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है तथा उनका प्रशिक्षण भी आरंभ किया जा चुका है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!