Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Mar, 2026 08:44 PM

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि“जन-जन की अपेक्षाओं का बजट – समृद्ध हरियाणा,
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि“जन-जन की अपेक्षाओं का बजट – समृद्ध हरियाणा, सशक्त हरियाणा” है।हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट वास्तव में जन-जन की अपेक्षाओं को समर्पित बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला और मजदूर वर्ग के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है तथा प्रदेश को समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि मैं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने दूरदर्शी सोच, संतुलित वित्तीय प्रबंधन और विकासोन्मुख दृष्टिकोण के साथ यह ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की भावनाओं, जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।यह बजट किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और फसल विविधीकरण पर विशेष ध्यान देता है।
युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने की योजनाएं प्रदेश को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। महिलाओं के लिए स्वरोजगार, सुरक्षा और शिक्षा से जुड़ी पहलों को सशक्त किया गया है, जबकि श्रमिक वर्ग के कल्याण हेतु सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, उद्योग और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर विशेष बल देकर हरियाणा को विकास के नए आयामों से जोड़ने का कार्य किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की दिशा में एक मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि आज प्रस्तुत बजट में हांसी को आधुनिक जिला बनाने की घोषणा ऐतिहासिक कदम है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। यह निर्णय हांसी के समग्र विकास, बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे के विस्तार और नए रोजगार एवं निवेश के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे क्षेत्र की जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और विकास की गति और अधिक तेज होगी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस प्रकार विकास, सुशासन और सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है, उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने यह बजट तैयार किया है।
यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प में हरियाणा की सक्रिय और अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करेगा।मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर प्रगति, पारदर्शिता और सुशासन के पथ पर अग्रसर रहेगा तथा “समृद्ध हरियाणा – सशक्त हरियाणा” का सपना शीघ्र ही साकार होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)