Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2026 12:52 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है। सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत किरत कर, नाम जप, वंड छक से की। CM नायब सैनी ने कहा कि मैं वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट प्रस्तावित करता हूं, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित आंकड़े ₹2,02,816.66 करोड़ से 10.28% अधिक है।
सीएम सैनी ने कहा कि वर्तमान में ग्राम सभा में तीन बैठकें होंगी। ग्राम सभा की बैठकों में 6 नए कार्यों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें विकास, नशा निवारण, पेयजल, स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और रखरखाव निरीक्षण शामिल हैं। विधायक भी ग्राम सभा की बैठकों में भाग ले सकते हैं।
वर्तमान में, 804 में से 33 पैक्स लाभ में हैं। अब पैक्स पेट्रोल पंपों से जुड़ सकेंगे और सरकार का लक्ष्य 300 पैक्स को लाभ में लाना है। 6 हजार समितियां निष्क्रिय हैं। ITI में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इनमें 4 हजार करोड़ के सरकारी कार्य किए जाएंगे।
बजट भाषण के दौरान सीएम नायब सैनी ने किरत कर, नाम जप, वंड छक का जिक्र किया। ये सिख धर्म के तीन सिद्धांत हैं। सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का यह सिद्धांत रहा। किरत करो यानी ईमानदारी से मेहनत करो, नाम जपो यानी ईश्वर स्मरण करें और वंड छको यानी बांटकर खाएं और सेवा भावना।