Haryana Weather: हरियाणा में इन 5 जिलों के लोग हो जाएं सावधान,  मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 31 Jul, 2026 09:49 AM

haryana imd rain alert today

हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) को लेकर बड़ी अपडेट आई है। आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) को लेकर बड़ी अपडेट आई है। आज प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं

 वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 अगस्त पूरे प्रदेश में मानसून एक बार फिर दमदार एंट्री करेगा। गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। 

पिछले 24 घंटों में रोहतक में 37.2°C तापमान दर्ज किया गया जो कि प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा चरखी दादरी में 37.1°C और भिवानी में 37.0°C पारा रिकार्ड किया गया। वहीं 2 अगस्त से 5 अगस्त के बीच हरियाणा राज्य के ज़्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!