Haryana Budget session: हरियाणा बजट सेशन से पहले कांग्रेस का पैदल मार्च, पेंशन और नौकरी के मुद्दे पर घेरेगे सरकार

Edited By Isha, Updated: 24 Feb, 2026 10:41 AM

congress to launch foot march ahead of haryana budget session

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11.00 बजे से शुरू होगी। कांग्रेस ने सरकार को पेंशन और नौकरी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

चंडीगढ़:  हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11.00 बजे से शुरू होगी। कांग्रेस ने सरकार को पेंशन और नौकरी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

PunjabKesari
इसी को लेकर आज सत्र से पहले कांग्रेस ने पैदल मार्च शुरू निकाला है। एमएलए हॉस्टल से सभी कांग्रेस विधायक सुबह दस बजे विधानसभा तक पैदल मार्च निकाल कर विधानसभा पहुंचे। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया।

PunjabKesari

उधर, तीसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी। इस दौरान कांग्रेस और सत्तापक्ष बीजेपी के 20 विधायकों ने सवाल लगाए हैं। इसके अलावा पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी सदन में खिलाड़ियों को लेकर सवाल लगाया है। सेशन में सरकार की ओर से दी जाने वाली 13 कैटेगरी की पेंशन का मुद्दा भी गूंजेगा।

PunjabKesari


सोमवार को गवर्नर एड्रेस पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब मैंने इसको पढ़ा तो मुझे बड़ी हैरानी हुई कि पहली बार हेल्थ, प्रदूषण, पशु पालन, ट्रांसपोर्ट का कोई भी जिक्र नहीं है। सूबे में पांच हजार करोड़ का धान घोटाला हुआ, उसका भी कोई जिक्र नहीं है। इसके अलावा श्रम विभाग में 1500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ, लेकिन उसका भी कोई जिक्र नहीं है। आईपीएस वाई पूरन कुमार सुसाइड केस, कर्मचारी सुसाइड, सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई, उसकी चर्चा होनी चाहिए थी। मगर, इनके मंत्री कहते है कि ये तो भगवान की मर्जी है। ये अपनी जिम्मेदारी भी भगवान के भरोसे छोड़कर रख रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!