Edited By Isha, Updated: 12 Apr, 2026 05:29 PM

राज्य की मंडियों में शनिवार शाम तक कुल 28 लाख 54 हजार 28.51 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है। इसमें से अब तक 3 लाख 74 हजार 38.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर किसानों को भुगतान के लिए सत्यापित किया गया है।
चंडीगढ़: राज्य की मंडियों में शनिवार शाम तक कुल 28 लाख 54 हजार 28.51 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है। इसमें से अब तक 3 लाख 74 हजार 38.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर किसानों को भुगतान के लिए सत्यापित किया गया है।
उठान की बात करें तो कुल 88,937.65 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। इस वक्त मंडियों में 19 लाख 87 हजार 980.60 मीट्रिक टन गेहूं पड़ा है यानी लगभग 70% गेहूं अभी खरीद और उठान की प्रक्रिया में है।
प्रदेश की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है लेकिन उठान की रफ्तार कई जिलों में चिंता का विषय बनी हुई है। नमी और धीमी उठान के कारण दबाव बढ़ता जा रहा है जिसे जल्द सुधारना जरूरी है।
कुरुक्षेत्र में 18,862 मीट्रिक टन आवक में से 10,821 मीट्रिक टन खरीद और करीब 86% उठान हो चुका है ओ कि बेहतर स्थिति है। महेंद्रगढ़ में भी 94% तक उठान हो चुका है। इसके विपरीत कैथल में 1.87 लाख मीट्रिक टन आवक के बावजूद उठान शुरू ही नहीं हुआ। अंबाला में 43,260 मीट्रिक टन खरीद के मुकाबले केवल 13.65% उठान हुआ।
यमुनानगर में 37,523 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले सिर्फ 6.78% उठान हुआ। करनाल में 1.58 लाख मीट्रिक टन आवक में से 51,027 मीट्रिक टन खरीद हुई, लेकिन उठान बहुत कम हुआ है। पानीपत में 88,810 मीट्रिक टन आवक में से करीब 50% खरीद हुई है।