हरियाणा कांग्रेस की बैठक शुरु, कई विधायक रहे नदारद, क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को किया किनारे

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Mar, 2026 03:58 PM

haryana congress meeting begins several mlas absent cross voting mlas sideline

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में

दिल्ली : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत हरियाणा कांग्रेस के 30 विधायक मौजूद हैं। साथ ही बता दें कि पूजा चौधरी और विनेश फोगाट बैठक में  नहीं पहुंची हैं।

बैठक में हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बोध भी शामिल हुए हैं। यह बैठक राज्यसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को इस बैठक में नहीं बुलाया गया । इस फैसले को पार्टी अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, विधायकों के बीच समन्वय बढ़ाने और भविष्य की राजनीतिक रणनीति तय करने पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही, पार्टी नेतृत्व आने वाले समय में सख्त संदेश देने की तैयारी में भी नजर आ रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!