कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 नशा तस्करों की 84 लाख की संपत्ति फ्रीज...

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2026 05:11 PM

kaithal police take major action freeze drug smugglers  property worth 84 lakh

कैथल पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। यह कार्रवाई 5 आदतन तस्करों के खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर की गई है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 84 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कराई है। यह कार्रवाई 5 आदतन तस्करों के खिलाफ दर्ज मामलों के आधार पर की गई है। 

कार्रवाई का ब्यौरा

पहले मामले में कलायत के राजेश और विकास की करीब 26 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इनमें मकान, प्लॉट, बाइक और बैंक खाते शामिल हैं। दूसरे मामले में खरका निवासी बीरो देवी, उसके पति मालक राम और पुत्र रवि की करीब 58 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें मकान, प्लॉट, गाड़ी, सोने-चांदी के आभूषण और बैंक खाते शामिल हैं। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि नशे के धंधे से कमाई गई संपत्ति अब सुरक्षित नहीं है और ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!