कलयुगी मां की करतूत: होडल हाईवे पर चलती गाड़ी से फेंका नवजात, खून से लथपथ मिला मासूम का शव

Edited By Isha, Updated: 29 Mar, 2026 03:31 PM

newborn thrown from moving vehicle on hodal highway

इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक हृदयविदारक मामला होडल के गांव बनचारी के निकट नेशनल हाईवे से सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। ममता को कलंकित करने वाली इस घटना ने राहगीरों और स्थानीय...

होडल (हरिओम भारद्वाज): इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक हृदयविदारक मामला होडल के गांव बनचारी के निकट नेशनल हाईवे से सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। ममता को कलंकित करने वाली इस घटना ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की रूह कंपा दी।

 रविवार सुबह जब राहगीर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक नवजात पर पड़ी। बच्चा पूरी तरह खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले, शव को आवारा जानवरों से बचाने के लिए पास के एक खोखे वाले ने अस्थाई रूप से उसे मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने पहुंचने पर शव को निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे का जन्म घटना से महज 5 से 6 घंटे पहले ही हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने चलती गाड़ी से बच्चे को हाईवे किनारे फेंका है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!