सिरसा ड्रग रेड: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार!

Edited By Isha, Updated: 29 Mar, 2026 03:18 PM

former leader jumps from second floor flat upon seeing police

सीआईए टीम ने शुक्रवार रात सेक्टर-19 के एक फ्लैट में छापा मारकर नशे के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल

सिरसा: सीआईए टीम ने शुक्रवार रात सेक्टर-19 के एक फ्लैट में छापा मारकर नशे के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

सीआईए सिरसा को सूचना मिली कि सेक्टर-19 निवासी कृष्णा देवी अपने फ्लैट से हेरोइन बेचने का काम करती है। एएसआई संदीप के नेतृत्व में टीम ने फ्लैट पर दबिश दी तो वहां कृष्णा देवी के साथ एक युवक था जो पुलिस को देखते ही भागने लगा और घबराहट में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने सेक्टर-20 निवासी शिवराज को पकड़ लिया। शिवराज जिला युवा कांग्रेस का पूर्व कार्यकर्ता रह चुका है।

आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को सिरसा भाजपा कार्यालय में पीएम और सीएम के पोस्टरों पर कालिख पोती थी। इस पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने घायल शिवराज को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कृष्णा देवी से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया है।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!