पोते के पास बैठी थीं, नजर चूकते ही कमरे में जाकर बुजुर्ग महिला ने खुद को लगाई आग...मौके पर ही मौत

Edited By Isha, Updated: 27 Jun, 2026 08:03 PM

elderly woman sets herself on fire after going into the room

इंद्री के पावर ग्रिड के सामने स्थित गांव बड़सालू के डेरा गोलिया फार्म में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहाँ मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

इंद्री (मैनपाल): इंद्री के पावर ग्रिड के सामने स्थित गांव बड़सालू के डेरा गोलिया फार्म में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहाँ मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आग से बुरी तरह झुलसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पोते की नजरों से बचकर कमरे में गई और लगा ली आग
मृतका की पहचान मंगती देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि घटना के समय महिला का पोता उनके पास ही बैठा हुआ था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला अचानक उठकर दूसरे कमरे में चली गईं और वहाँ रखी माचिस से खुद को आग लगा ली। जब तक परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते और उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं और उन्होंने दम तोड़ दिया।

मानसिक अस्वस्थता के कारण घर में लगवाए थे सीसीटीवी कैमरे
परिजनों के अनुसार, मंगती देवी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और उनका इलाज करनाल के सिविल अस्पताल में चल रहा था। बढ़ती उम्र के साथ उनकी मानसिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई थी। परिवार के सदस्य उनकी लगातार देखभाल करते थे ताकि वह खुद को कोई नुकसान न पहुँचा सकें। उनकी सुरक्षा और निगरानी के लिए परिवार ने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे, लेकिन इसके बावजूद यह दुखद हादसा हो गया।

मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना पाकर थाना बुटाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।सब-इंस्पेक्टर (SI) सुभाष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि  हमें सूचना मिली थी कि बड़सालू गांव के डेरा गोलिया फार्म में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भिजवा दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!