फिल्मी सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप’,  महाराष्ट्र पुलिस ने मांगी डिटेल...फिरौती रोकने को लागू होगा ‘हरियाणा फॉर्मूला’

Edited By Isha, Updated: 29 Mar, 2026 07:27 PM

this haryana app will protect film stars

बॉलीवुड में फिल्मी कलाकारों को आए दिन मिल रही फिरौती की धमकियों पर कार्रवाई करने में हरियाणा पुलिस की भूमिका अहम होने वाली है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने फिरौती की धमकियों पर लगाम लगाने के लिए अभेद्य मोबाइल ऐप लागू किया है।

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी ):  बॉलीवुड में फिल्मी कलाकारों को आए दिन मिल रही फिरौती की धमकियों पर कार्रवाई करने में हरियाणा पुलिस की भूमिका अहम होने वाली है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने फिरौती की धमकियों पर लगाम लगाने के लिए अभेद्य मोबाइल ऐप लागू किया है।

हरियाणा पुलिस की यह योजना महाराष्ट्र पुलिस को पसंद आ गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने हरियाणा पुलिस से यह आइडिया तथा इसके आउटकम के बारे में जानकारी मांगी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आए दिन फिरौती मांगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

हरियाणा पुलिस द्वारा हालही में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अभेद्य मोबाइल ऐप लागू किया गया है। सबसे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने इस मोबाइल ऐप में दिलचस्पी दिखाई है। महाराष्ट्र पुलिस ने हरियाणा पुलिस ने इस ऐप की तकनीक, संचालन, आउटकम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है।

हरियाणा में अभी इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर नहीं डाला गया है। फिलहाल जिले के एसपी के माध्यम से इसका एक्सेस दिया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस इसे सार्वजनिक करना चाहती है। हरियाणा पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा इस मोबाइल ऐप का फीडबैक एकत्र किया जा रहा है। जिसके आधार पर केस रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से साझा किया जाएगा।


हरियाणा में अभी यह ऐप शुरू किया गया है। करीब 15 से 20 दिन प्रदेश के सभी जिलों में चलने तथा इसका प्रेक्टिकल होने के बाद ही इसे अन्य राज्यों के साथ साझा किया जाएगा। ट्रायल रन में आने वाली दिक्कतों को सुलझाया जाएगा। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस ने इसके बारे में जानकारी मांगी है। हरियाणा पुलिस ने जनहितों को देखते हुए इसे तैयार किया है। देश की जनता के बचाव में किसी भी राज्य के साथ साझा करने में कोई आपत्ति नहीं है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!