Petrol Price Hike: हरियाणा में अब महंगा हुआ पेट्रोल, 3000 पंपों पर नया रेट लागू...चैक करें नया Price

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 07:19 PM

petrol price hike petrol becomes more expensive in haryana

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब हरियाणा की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जेब पर दिखने लगा है। एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर

चंडीगढ़: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब हरियाणा की अर्थव्यवस्था और आम जनता की जेब पर दिखने लगा है। एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 1.89 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

किस कंपनी ने कितने बढ़ाए दाम?
हरियाणा के करीब तीन हजार पेट्रोल पंपों पर नई दरें प्रभावी हो गई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों प्रमुख तेल कंपनियों ने अलग-अलग अनुपात में कीमतों में वृद्धि की है।

  • इंडियन ऑयल (IOC): प्रीमियम पेट्रोल के दामों में सबसे अधिक 2.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL): यहाँ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): एचपीसी ने प्रति लीटर 1.89 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है।


सरकारी तेल कंपनियों के विपरीत, निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों रिलायंस और न्यारा ने फिलहाल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जिससे उनके पंपों पर उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थितियों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर गैस की चल रही किल्लत ने भी दबाव बढ़ाया है। हालांकि सामान्य पेट्रोल के दाम स्थिर रहने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है, लेकिन प्रीमियम ईंधन का उपयोग करने वाले वाहन स्वामियों के लिए परिचालन लागत बढ़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!