कनीना: 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, पानी की टंकी से छलांग लगाकर दी जान; वजह अब भी अनसुलझी!

Edited By Isha, Updated: 25 Mar, 2026 04:31 PM

kanina suspicious death of 19 year old student

झाड़ली गांव में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे आईटीआई छात्र रविंद्र (19) ने अपने चचेरे भाई सोमबीर को फोन कर 75 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी। इससे छात्र की मौत हो गई। पिता राधेश्याम ने बताया

कनीना (महेंद्रगढ़): झाड़ली गांव में सोमवार की रात साढ़े आठ बजे आईटीआई छात्र रविंद्र (19) ने अपने चचेरे भाई सोमबीर को फोन कर 75 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी। इससे छात्र की मौत हो गई। पिता राधेश्याम ने बताया, रविंद्र सेहलंग आईटीआई से फीटर ट्रेड की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से मोबाइल फोन लेकर बाहर निकला था। कुछ देर बाद उसने अपने चचेरे भाई को फोन कर टंकी से कूदने की बात कही। परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल था। उसे कनीना अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र का बड़ा भाई भी आईटीआई सेहलंग में पढ़ रहा है।

चचेरे भाई सोमबीर ने बताया कि उसने फोन पर रविंद्र को ऐसा कदम न उठाने के लिए काफी समझाया। कसम देकर रोकने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों का कहना है, रविंद्र ने पहले कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। कनीना सदर थाना प्रभारी आईपीएस वैशाख बागी ने बताया इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!