Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2026 02:54 PM

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की बसेलवा कॉलोनी में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नकाबपोश युवक एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों गुटों के बीच लगातार पथराव चलता रहा। इस दौरान गली में मौजूद लोगों में खौफ फैल गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक अपने चेहरे ढके हुए थे और अचानक आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)