हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम: दो दिन ठप रहेंगे दमकल के पहिए... जानें क्या है कारण

Edited By Isha, Updated: 25 Mar, 2026 04:15 PM

ultimatum to haryana government fire engines to remain off the roads

हरियाणा में दमकल कर्मी 8 और 9 अप्रैल को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। उनकी प्रमुख मांग फरीदाबाद की फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

चंडीगढ़: हरियाणा में दमकल कर्मी 8 और 9 अप्रैल को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। उनकी प्रमुख मांग फरीदाबाद की फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा देने और उनके परिजनों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि इस हड़ताल को प्रदेश के सभी 87 नगर निकायों के कर्मचारी समर्थन देंगे। हड़ताल के दौरान दोनों दिन सभी निकायों में भोजन अवकाश के समय झाडू प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने कहा कि दिवंगत दमकल कर्मचारियों भवी चंद्र शर्मा और रणबीर ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाई है। प्रदेश सरकार से मांग की कि इनके परिवारों को सम्मानजनक सहायता, मुआवजा और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सेवा के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की भी मांग उठाई गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!