Edited By Isha, Updated: 25 Mar, 2026 05:10 PM

देश में एलपीजी गैस की किल्लत और सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया है तो वंही रोहतक जिले में जिला कांग्रेस भवन के सामने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है । महिलाओ ने
रोहतक(दीपक): देश में एलपीजी गैस की किल्लत और सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया है तो वंही रोहतक जिले में जिला कांग्रेस भवन के सामने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है । महिलाओ ने मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में मिट्टी का चूल्हा, बर्तन और गैस सिलेंडर के पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोड़ पर प्रदर्शन किया । उनका कहना था कि आज आम जनता, खासकर गृहिणियां, गैस की बढ़ती कीमतों और समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या से परेशान हैं। महिलाओं ने प्रतीकात्मक रूप से चूल्हे पर रोटी बनाकर यह संदेश दिया कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो लोगों को फिर से पुराने समय की तरह चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ेगा।
इस प्रदर्शन में रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
वंही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं उसके बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस की आपूर्ति सुचारू की जाए और कीमतों में राहत दी जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कोरोना काल को याद कर आपातकाल स्थिति से निपटने की बात की है उसको लेकर जनता में संशय बना हुआ है । सरकार को स्पष्ट करना चाहिए की देश व प्रदेश में गैस की किल्लत है ।