रेलवे ने इस भर्ती में  किया बड़ा बदलाव, अब लागू होगा 'नया एग्जाम पैटर्न'... विभागीय परीक्षार्थियों के लिए बढ़ी चुनौती

Edited By Isha, Updated: 25 Mar, 2026 03:46 PM

railways introduces major change in recruitment

रेलवे में पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) का पैटर्न बदल दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने परीक्षा संरचना और पाठ्यक्रम में संशोधन करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं

अंबाला: रेलवे में पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) का पैटर्न बदल दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने परीक्षा संरचना और पाठ्यक्रम में संशोधन करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब परीक्षा का स्तर सीधी भर्ती के समान अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर (जेई) और ग्रेजुएट व नॉन-ग्रेजुएट (एनटीपीसी) जैसे पदों के लिए अब केवल एक चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सीधी भर्ती के दूसरे चरण के समान पैटर्न पर आधारित होगी।

असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पदों के लिए भी स्पष्ट ve और सख्त परीक्षा ढांचा तय किया गया है। इसके तहत 100 अंकों की Ve वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षार्थियों को 120 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग और ट्रेड-विशिष्ट विषयों से समान अनुपात में प्रश्न शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!