कहाँ गई 12 हजार बोरी सरसों? हैफेड गोदाम से 4.23 करोड़ का माल गायब! स्टोर कीपर पर FIR...

Edited By Isha, Updated: 25 Mar, 2026 04:09 PM

mustard and gunny bags worth 4 23 crore go missing from hafed warehous

हरियाणा के कनीना क्षेत्र में सरकारी अनाज के भंडारण में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। गांव उन्हाणी स्थित हैफेड (HAFED) के गोदाम से करोड़ों रुपये की सरसों और सरकारी बारदाना गायब मिला है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

कनीना (प्रदीप): हरियाणा के कनीना क्षेत्र में सरकारी अनाज के भंडारण में एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। गांव उन्हाणी स्थित हैफेड (HAFED) के गोदाम से करोड़ों रुपये की सरसों और सरकारी बारदाना गायब मिला है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

 
स्टॉक के भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के दौरान पाया गया कि गोदाम से भारी मात्रा में स्टॉक कम है।हैफेड के जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज की शिकायत पर कनीना थाना पुलिस ने झज्जर निवासी स्टोर कीपर ऋषिदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गोदाम की कुल क्षमता 13,340 मीट्रिक टन है। रिकॉर्ड के अनुसार यहाँ 29,000 सरसों के बैग होने चाहिए थे, लेकिन मिलान के दौरान 12,000 बैग कम पाए गए।


जैसे ही स्टॉक में गड़बड़ी की बात सामने आई, आरोपी स्टोर कीपर ऋषिदेव मौके से फरार हो गया। पुलिस और विभाग का संदेह उस पर और गहरा गया है। जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज और गोदाम प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने मौके का जायजा लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!