Edited By Krishan Rana, Updated: 22 May, 2026 08:30 AM

हरियाणा में इन दिनों गर्मी का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। तापमान में बढ़ौतरी से जहां लोगों को
हिसार : हरियाणा में इन दिनों गर्मी का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। तापमान में बढ़ौतरी से जहां लोगों को दिन में ले का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अब रात्रि को भी राहत नहीं मिल रही है। भिवानी में रात्रि तापमान 36.6 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से ज्यादा है।
24 घंटे में हरियाणा में रात्रि तापमान में 5.6 डिग्री सैल्सियस तक की बढ़ौतरी हो गई। यह बढ़ौतरी गुरुग्राम में हुई जहां पर रात्रि तापमान 32.6 डिग्री सैल्सियस रहा। हिसार में 31.2, चरखी दादरी में 31.2, महेन्द्रगढ़ में 31.3, नूंह में 32.9, रोहतक में 30.5 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान रहा।
मौसम विभाग ने 27 मई तक हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इन दिनों ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार हरियाणा के 7 जिलों में दोपहर के वक्त 44 डिग्री सैल्सियस से ऊपर तापमान रहा।
इन जिलों में हीट वेव के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। सर्वाधिक तापमान सिरसा का 45.8 डिग्री सैल्सियस रहा। नारनौल का 35.7, रोहतक का 45.5, हिसार का 44.3, अम्बाला का 44.2, जींद का 44.1, भिवानी का 44.0 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा।
कृवि कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर व 23 मई तक परिवर्तनशील रहने बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 से 27 मई दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ौतरी होने की संभावना बन रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)