Sonipat में पनीर खाने वाले हो जाएं सावधान, गुप्ता व बालाजी कर रहे थे सेहत से खिलवाड़, Raid में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2026 04:15 PM

people eating paneer in sonipat should be careful

सोनीपत में पनीर खाने वालों के लिए खबर है! सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग ने सब्जी मंडी में छापेमारी की, जहां दो दुकानों से पनीर और मटर के सैंपल लिए गए। गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर की गई इस कार्रवाई में गुप्ता पनीर भंडार के पास...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में पनीर खाने वालों के लिए खबर है! सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग ने सब्जी मंडी में छापेमारी की, जहां दो दुकानों से पनीर और मटर के सैंपल लिए गए। गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर की गई इस कार्रवाई में गुप्ता पनीर भंडार के पास लाइसेंस नहीं मिला, जो चिंताजनक है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और अगर रिपोर्ट फेल होती है तो सख्त कार्रवाई होगी।

PunjabKesari

बता दें कि सब्जी मंडी में स्थित गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर यह छापेमार कार्रवाई की गई है। विभाग के पास शिकायत थी कि दोनों ही जनता के साथ धोखा कर रहे हैं और मिलावटी पनीर लोगों को खिला रहे हैं। इसके बाद सीएम फ्लाइंग के साथ फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों जगह से पनीर और मटर के सैंपल भरे गए। हद तो तब हो गई, जब सब्जी मंडी में स्थित गुप्ता पनीर भंडार पर पनीर बेचने का कोई लाइसेंस ही बरामद नहीं हुआ। फिलहाल दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। अधिकारी का कहना है कि अगर मिलावट पाई जाती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के बाद सब्जी मंडी में छापेमारी की गई है। सीएम फ्लाइंग टीम और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर पनीर और मटर के सैंपल लिए गये है। सैंपल लेकर भेजे गए हैं अगर मिलावट पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!