Yamunanagar में खैर माफिया का दुस्साहस, वन विभाग की टीम को कुचलने की कोशिश की, FIR दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Mar, 2026 12:16 PM

audacity of the khair mafia in yamunanagar

यमुनानगर में खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है।  छछरौली क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर खैर माफियाओं ने मिनी पिकअप चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है।  छछरौली क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर खैर माफियाओं ने मिनी पिकअप चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब वन विभाग की टीम ने कोट गांव के पास चौकी के नजदीक नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की थी। 

छछरौली रेंज के अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही माफियाओं ने नाका देखा। उन्होंने भागने की कोशिश की और इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि टीम की सतर्कता के चलते कोई बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए एक मिनी बस को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से खैर की करीब 45 बेशकीमती लकड़ियां बरामद की गईं। 

उन्होंने बताया कि ये लकड़ी जाटावाला गांव से बाजार में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। वन विभाग की सख्ती बढ़ते देख आरोपी मौके से वाहन छोड़कर लेदी गांव के पास फरार हो गए। इस पूरे मामले में छछरौली वन विभाग के रेंजर बलजीत सिंह की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सवाल यह है कि आखिर कब तक इस तरह के खैर माफिया कानून को चुनौती देते रहेंगे और वन संपदा को नुकसान पहुंचाते रहेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!