Road Accident : तेज रफ्तार बनी काल...कार की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Aug, 2026 06:10 PM

road accident speeding proves fatal  young man dies a tragic death after bein

हरियाणा के यमुनानगर जिले में हुए सड़क हादसे में युवक की मौके

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शैलेश साहनी (32) निवासी बंगरा, निजामत, जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त विनोद ने बताया कि वे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जगाधरी जा रहे थे। जैसे ही वे भूखड़ी गांव के पास टाइल फैक्टरी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार और लापरवाह कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाद में ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शैलेश साहनी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ड्राइवर और वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!