इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शेयर मार्केट में पार्टनरशिप का झांसा, रिटायर्ड SHO की बेटी ने के ट्रेडर से ठगे 2.45 करोड़

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2026 09:57 AM

retired sho s daughter swindles 2 45 crore from a trader

शेयर मार्कीट में बिजनैस पार्टनरशिप के नाम पर करीब 2.45 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गोहाना निवासी शेयर मार्कीट ट्रेडर की शिकायत पर आर्थिक अपराध

यमुनानगर: शेयर मार्कीट में बिजनैस पार्टनरशिप के नाम पर करीब 2.45 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गोहाना निवासी शेयर मार्कीट ट्रेडर की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने रिटायर्ड एस.एच.ओ. की बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इंस्टाग्राम के जरिए पहचान होने के बाद महिला ने सेबी से रिसर्च एनालिस्ट का लाइसैंस लेकर सांझेदारी में कारोबार शुरू करने का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास में उसने 2 वर्षों दौरान महिला को करीब 2.10 करोड़ रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर किए जबकि करीब 35 लाख रुपए नकद भी दिए।

उसने पुलिस को बताया कि वह 2020-21 से शेयर मार्कीट में ट्रेडिंग करता है। फरवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान यमुनानगर की एक महिला से हुई जोकि हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड एस.एच.ओ. की बेटी है। महिला ने खुद को उस समय एक बीमा कम्पनी में कार्यरत बताते हुए शेयर मार्कीट सीखने और भविष्य में सेबी से रिसर्च एनालिस्ट का लाइसैंस लेकर दोनों के बीच 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी में कारोबार करने का प्रस्ताव रखा। मंजीत के पिता जोकि रिटायर्ड एस.एच.ओ. है की मौजूदगी में सांझेदारी की सहमति बनी।

नीटू ने आरोप लगाया कि उसके पैसों से 2 प्लॉट खरीदे गए, महंगी थार गाड़ी, ज्वैलरी, घरेलू सामान और अन्य सम्पत्तियां खरीदी गईं लेकिन पैसा वापस नहीं किया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकाया कि उसे झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। सैक्टर-17 थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!