Haryana Board Exam: 12वीं की परीक्षा में नकल के 17 मामले दर्ज, एक पर्यवेक्षक रिलीव

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Mar, 2026 12:03 PM

17 cases of cheating registered in class 12 exams one supervisor relieved

: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को हुई 12वीं की संगीत (सभी विकल्प) व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के कुछ परीक्षा केन्द्रों पर नकल के 17 मामले दर्ज किए गए तथा रोहतक के परीक्षा केन्द्र...

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को हुई 12वीं की संगीत (सभी विकल्प) व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के कुछ परीक्षा केन्द्रों पर नकल के 17 मामले दर्ज किए गए तथा रोहतक के परीक्षा केन्द्र सिंहपुरा खुर्द से एक पर्यवेक्षक का परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेशभर में आज हुई परीक्षा में 1070 परीक्षा केन्द्रों पर 35707 परीक्षार्थी शामिल हुए।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने स्वयं नारनौल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का छापेमारी की तथा परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नारनौल के परीक्षा केन्द्र आदर्श उच्च विद्यालय नारनौल 3 पर परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान नकल के 2 केस दर्ज किए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उड़नदस्ता द्वारा जिला भिवानी व रोहतक के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उडनदस्ते द्वारा रोहतक के परीक्षा रावमावि सिंहपुरा खुर्द पर नियुक्त पर्यवेक्षक शीला छिल्लर प्रवक्ता अंग्रेजी को परीक्षा ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यभार मुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र आर्दश गुरूकुल वमावि सिंहपुरा सुंदरपुर (रोहतक) पर संगीत विषय के 11 परीक्षार्थियों व व्यवसाय अध्ययन विषय 2 परीक्षार्थियों के पास नकल की सामग्री पाए जाने पर कुल 13 नकल के केस दर्ज किए गए। उन्होंने आगे बताया कि एस.डी.एम. प्रश्न पत्र उड़नदस्ता हथीन (पलवल) द्वारा निरीक्षण के दौरान नकल के 2 मामले दर्ज किए गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!