New Toll Rate: हरियाणा में 1 अप्रैल से बढ़ेंगे टोल रेट, अब सफर करना होगा महंगा

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2026 01:47 PM

toll rates will increase in haryana from april 1

अगर आपके पास वाहन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। NHAI ने सभी वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में NHAI द्वारा एक दर्जन से ज्यादा टोल पर शुल्क में 4 से 5 फीसदी की वृद्धि की संभावना है।

हरियाणा डेस्क : अगर आपके पास वाहन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। NHAI ने सभी वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा में NHAI द्वारा एक दर्जन से ज्यादा टोल पर शुल्क में 4 से 5 फीसदी की वृद्धि की संभावना है। एक अप्रैल से बढ़ी हुई टोल दरें लागू होंगी। 

जानकारी के अनुसार हरियाणा के व्यस्तम दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (NH-48) पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में बढ़ोतरी होगी। जिससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 

NHAI की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार खेड़की दौला टोल प्लाजा पर विभिन्न वर्गों के वाहनों के टोल शुल्क में औसतन पांच रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है।  निजी कारों के लिए यह बढ़ोतरी विशेष रूप से प्रभावित करेगी। छह महीने पहले, नवंबर 2025 में ही यहां टोल दरों में 15 रुपये तक का इजाफा किया गया था। अब एक अप्रैल से फिर बढ़ोतरी होने जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!