Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Mar, 2026 05:18 PM

ट्रेड डील के विरोध सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के हजारों किसानों ने
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : ट्रेड डील के विरोध सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के किसान कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए। इस रैली में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी नहीं पहुंच पाए। क्योंकि वह किसी बीमारी के चलते अस्पताल में एडमिट थे। इसलिए गुरनाम चढूनी ने रैली में पहुंचे किसानों से डिजिटल माध्यम से अपना संबोधन दिया।
वहीं इस रैली के बीच में कुरुक्षेत्र उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा पहुंचे और मंच के माध्यम से किसानों की मांगों को सरकार तक पहुंचने की बात कही और साथ ही ट्रेड डील को लेकर किसान के प्रतिनिधिमंडल की 2 अप्रैल को बैठक चंडीगढ़ में करवाने का भी आश्वासन दिया हैं।
डीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अभी सत्र चल रहा है। इसलिए 2 अप्रैल को किसान और सरकार के बीच बातचीत होगी। उस सरकार केंद्र सरकार के उनकी बातचीत करवाएगी। इसके अलावा जिले में किसानों पर दर्ज केस पर पॉजिटिव रवैया अपनाया जाएगा। अन्य जिले में भी प्रशासन से बातचीत चल रही है। धान घोटाले पर पहले से कार्रवाई चल रही है। गेहूं की खरीद को लेकर किसानों की मांगों पर काम कर रहे हैं।
भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया कि किसान आर-पार की लड़ाई करने आए थे, लेकिन प्रधान चढूनी को चोट लगने और प्रशासन का पॉजिटिव रवैया देखते हुए समय लिया गया है। इस पर किसानों ने सहमति जताई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)