ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को मिलेगा इतना मुआवजा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Isha, Updated: 12 Apr, 2026 05:43 PM

30 lakh rupees compensation to the dependents of personnel who lost their lives

हरियाणा में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले ग्रुप सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों के परिवारों को अब 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार के फैसले के तहत मृतक कर्मचारी के आश्रितों

चंडीगढ़: हरियाणा में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले ग्रुप सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों के परिवारों को अब 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार के फैसले के तहत मृतक कर्मचारी के आश्रितों को मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना सुरक्षा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस तरह कुल 30 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार के हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि मृतक कर्मचारी के आश्रितों के बैंक खाते में जल्द से जल्द जमा कराई जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बिना देरी भुगतान सुनिश्चित करें। यह फैसला विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है, जो जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए हादसों का शिकार हो जाते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!