Sonipat News: विवादित बयान पर निलंबित एस.ई. गीतूराम तंवर पर FIR, अधिवक्ता की शिकायत पर की गई कार्रवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Apr, 2026 08:55 AM

fir against suspended se geetram tanwar for controversial statement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित बयान के मामले में हरियाणा बिजली निगम के निलंबित अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अधिवक्ता प्रणय दीप सिंह की शिकायत पर की गई है।

सोनीपत : सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित बयान के मामले में हरियाणा बिजली निगम के निलंबित अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अधिवक्ता प्रणय दीप सिंह की शिकायत पर की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि वायरल वीडियो में गीतूराम तंवर ने एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की, जिससे समाज में वैमनस्य फैलने और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुलिस के अनुसार शिकायत और कानूनी राय के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 196 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एफ.आई.आर दर्ज की गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक अन्य वीडियो में अधीक्षण अभियंता द्वारा ए.सी.आर. लिखने के नाम पर लोगों को कथित रूप से ब्लैकमेल करने की बात सामने आई है, जिसकी जांच भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा सरकार पहले ही गीतूराम तंवर को निलंबित कर चुकी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!