Recruitment of police constable: हरियाणा में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती, 15 अप्रैल से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट...

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Apr, 2026 02:23 PM

haryana police recruitment 5500 police constables

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया हैं। प्रक्रिया 15 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम (पंचकूला) में शुरू हो रही है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया हैं। प्रक्रिया 15 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम (पंचकूला) में शुरू हो रही है। शुरूआत के एक सप्ताह तक हर रोज करीब 1 हजार व उसके बाद 3 हजार तक अभ्यर्थी प्रतिदिन बुलाए जाएंगे। सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

बताया जा रहा है कि आयोग ने हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कंपनियों से टाइअप कर लिया है। युवाओं की हाइट व छाती मापने के लिए जर्मन मशीनें मंगवाई गई हैं। आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए करीब 25 मशीन मंगवाई हैं। बताया जा रहा है कि मशीनों में सेंसर लगे हुए हैं। अगर किसी ने ऐड़ी को उठाया तो स्क्रीन पर जीरो आ जाएगी। ऐसे में कोई भी युवक चालाकी नहीं कर सकेगा। फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में जो युवा सफल होते हैं, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST ) के लिए बुलाया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!