Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Apr, 2026 09:16 PM

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IPS और 5 HPS
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IPS और 5 HPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी बदला गया है, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस तबादला सूची में कई अहम पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को मुख्यालय और विशेष इकाइयों में भेजा गया है।

सरकार का मानना है कि इस प्रकार के प्रशासनिक बदलाव से पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी और अपराध नियंत्रण में तेजी लाई जा सकेगी। साथ ही, संवेदनशील जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)