नकल पर नकेल: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में धरे गए! 422 नकलची, अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

Edited By Isha, Updated: 02 Apr, 2026 03:05 PM

caught red handed in haryana board exams 422 cheaters apprehended

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को आयोजित 12वीं की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण-2 विषय की परीक्षा में नकल के 35 मामले दर्ज किए गए। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को आयोजित 12वीं की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण-2 विषय की परीक्षा में नकल के 35 मामले दर्ज किए गए। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल के 422 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं परीक्षा ड्यूटी में कोताही मिलने पर 7 केंद्र अधीक्षक, दो उपकेंद्र अधीक्षक और 65 पर्यवेक्षकों को रिलीव किया जा चुका है।

बुधवार को अंतिम दिन की परीक्षा में 736 परीक्षा केंद्रों पर 45,377 - परीक्षार्थी शामिल हुए। इन परीक्षाओं में ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने वाले सात केंद्र अधीक्षक, दो उपकेंद्र अधीक्षक और करीब 65 पर्यवेक्षक रिलीव हुए हैं।

बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 1433 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,71,767 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें सेकेंडरी के 2,95,748, सीनियर सेकेंडरी के 2,70,663 और डीएलएड के 5356 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी के दो और सीनियर सेकेंडरी के तीन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई है। इसके अतिरिक्त तीन परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!