Edited By Manisha rana, Updated: 02 Apr, 2026 08:53 AM

हरियाणा में बदलते मौसम आम जनता की चिंता को बढ़ा दिया है। गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बदलते मौसम (Weather Change in haryana) आम जनता की चिंता को बढ़ा दिया है। गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश (Rain in haryana) की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
बता दें कि मार्च में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ आए, जिसके प्रभाव से प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में मार्च महीने में 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक और रेवाड़ी जिले में हुई है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य के आस-पास बना हुआ है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की गई दर्ज
वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। औसतन 1.1°C की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। सबसे कम 13.9°C तापमान सोनीपत में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 17.2°C, करनाल में 15.5°C और रोहतक में 17.2°C दर्ज किया गया। गुरुग्राम में करीब 16°C और भिवानी-सिरसा में तापमान 20°C के आसपास रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)