पानीपत में पुलिसकर्मी ने कराई बोर्ड परीक्षा में नकल, फ्लाइंग टीम के जाते ही बंद करते थे कैमरा

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Apr, 2026 12:34 PM

policeman facilitated cheating in board exams in panipat

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में पानीपत के इसराना और डाहर केंद्रों पर सामूहिक नकल का ऐसा संगठित खेल सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में पानीपत के इसराना और डाहर केंद्रों पर सामूहिक नकल का ऐसा संगठित खेल सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है। बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की जांच में सामने आया है कि यहां सीसीटीवी कैमरों को ढाल नहीं, बल्कि नकल का हथियार बनाया गया था। इस मामले में और भी वीडियो सामने आई है। जिनमें खुद नकल रोकने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही नकल करवाते दिखाई दे रहे है।

चेकिंग टीम को लेकर रहते थे सतर्क

इसके अलावा खुद सेंटर सुपरीडेंट, टीचर भी परीक्षाओं में नकल करवाती दिखाई दे रहे हैं। स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस केंद्र पर पहले ही पेपर से नकल का पूरा तांडव मचा हुआ था। यहां टीम जब चेकिंग के लिए पहुंचती थी, तब बच्चे बिल्कुल सलीके से बैठकर परीक्षा दे रहे होते थे और सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त थे। जब टीम ने सीसीटीवी कैमरा की चेकिंग की, तो उसमें सामने आया कि विभिन्न परीक्षाओं के दौरान चेकिंग टीम न होने की स्थिति में कैमरे बंद होते थे और यहां नकल का खूब खेल खेला जाता था। कहीं परीक्षाओं की CCTV फुटेज रिकॉर्ड होने की स्थिति में मिल गई है। सामने आई और वीडियो फरवरी माह में हुए एग्जाम की है।

इसके अलावा यहां सीसीटीवी में आखिरी वीडियो 12 मार्च को ही कैद हुई। इसके बाद सेंटर पर जुगाड़ से रिकॉर्डिंग को बंद कर दिया जाता था। नकल के इस खेल में पुलिस, शिक्षा विभाग कर्मचारियों के अलावा लोकल चेकिंग टीम के भी शामिल होने की संभावनाएं हैं। फिलहाल, इन सेंटर पर हुई सभी परीक्षाओं को उक्त सबूतों के आधार पर रद्द करने की सिफारिश की गई है।

वीडियो में कैद हुआ सच

जांच टीम के हाथ ऐसे वीडियो लगे हैं, जो व्यवस्था पर तमाचा हैं। इन वीडियो में साफ दिख रहा है कि परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी, सेंटर सुपरिटेंडेंट और महिला टीचर खुद बच्चों को नकल सामग्री पहुंचा रहे हैं और नकल करने में मदद कर रहे हैं। स्पेशल RAF के सूत्रों के अनुसार, इस केंद्र पर पहले ही पेपर से नकल का खुला खेल चल रहा था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!