मंडी में खरीद शुरू होते ही खुली पोल: सड़क से तारकोल और डिवाइडर से सीमेंट गायब, घटिया निर्माण पर भड़के विधायक

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2026 05:58 PM

flaws exposed as procurement begins at sonipat mandi

सोनीपत की अनाज मंडियों में आज से गेहूं की फसल की खरीद शुरू हो गई है। खरीद के पहले ही दिन मंडियों में अव्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों में लापरवाही की पोल खुल गई।सोनीपत अनाज मंडी में किए गए निरीक्षण

सोनीपत(सन्नी मलिक): सोनीपत की अनाज मंडियों में आज से गेहूं की फसल की खरीद शुरू हो गई है। खरीद के पहले ही दिन मंडियों में अव्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों में लापरवाही की पोल खुल गई।सोनीपत अनाज मंडी में किए गए निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़क से तारकोल गायब है, जबकि बनाए गए डिवाइडरों से सीमेंट भी गायब पाया गया। इसके अलावा जल्दबाजी में बनाए गए सीवर खुले छोड़ दिए गए हैं, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं।

 मंडी में आने जाने के लिए जो सड़क बनाई गई है उसे तारकोल गायब है और जो डिवाइडर सड़क के बीच में होते हैं उनमें सीमेंट नहीं लगाई गई है, यहां तक की सीवर खुला छोड़े गए हैं, दुकानदारों का कहना है कि बार-बार अधिकारियों से खाने के बाद भी लापरवाही भारती गई है जिसके पास अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

वहीं मंडी के निरीक्षण के लिए पहुंचे हरियाणा के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल और सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने मौके पर ही हालात का जायजा लिया और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक निखिल मदान ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

 मीडिया से बातचीत में विधायक निखिल मदान और प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने कहां की सभी मंडी की व्यवस्थाओं को देखने के लिए आज मंडी में पहुंचे हैं और स्पष्ट किया कि लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि मंडी में किसानों और आम लोगों की सुरक्षा व सुविधाओं से कोई समझौता न हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!