Edited By Manisha rana, Updated: 02 Apr, 2026 03:22 PM

बीती देर रात सोहना गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के समीप उस समय एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जिस समय राजस्थान से गेहूं भरकर गुरुग्राम के बादशाहपुर जा रहे ओवरलोड ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति व...
सोहना (सतीश) : बीती देर रात सोहना गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के समीप उस समय एक करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जिस समय राजस्थान से गेहूं भरकर गुरुग्राम के बादशाहपुर जा रहे ओवरलोड ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चला कर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
8 साल से सेंट्रल पार्क में कूक का काम कर रहा था मृतक
टक्कर लगने के बाद जहाँ एक तरफ ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, वहीं ओवरलोड ट्राली भी बीच सड़क पर ही पलट गई। सूत्रों की मानें तो इस सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है, जिसको स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए किसी निजी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। वही मोटरसाइकिल सवार युवक को सोहना के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहाँ पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति चंचल यादव बिहार के जिला मधुबनी के गांव राजनगर का रहने वाला था, जो करीब 8 साल से सेंट्रल पार्क में कूक का काम कर रहा था..
परिवार पर टूटा आफत का पहाड़
मृतक की बहन की मानें तो मृतक व्यक्ति के ऊपर ही पूरा परिवार आधारित था,जिसकी मौत के बाद परिवार के लोगों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि घर में कमाने वाला कोई नहीं है। मृतक की चार बेटियां है। मृतक की बहन ने सरकार व सेंट्रल पार्क प्रबंधक से मृतक के परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए गुहार लगाई है। फिलहाल इस मामले में सोहना शहर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने के बाद ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)