Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2026 02:56 PM

स्कूल शिक्षा विभाग ने 134-ए योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति अनुदान की दूसरी किश्त जारी कर दी है। विभाग ने कुल 31.88 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
चंडीगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग ने 134-ए योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति अनुदान की दूसरी किश्त जारी कर दी है। विभाग ने कुल 31.88 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
इससे अंबाला, गुरुग्राम, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला और रोहतक जिलों के निजी विद्यालयों को लाभ होगा। अमर उजाला ने 134-ए के तहत निजी स्कूलों के बकाया तकरीबन 500 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद कुछ दिन पहले सरकार की ओर से पहली किश्त जारी हो गई थी।
अब दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।