बेटे के सामने हादसे का शिकार हुआ पिता...भेड़-बकरियां चराकर लौट रहे व्यक्ति को यूं खींच ले गई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2026 01:24 PM

man dies in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मृतक के बेटे के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि अधेड़ अपने बेटे और एक साथी के साथ भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रहा था, तभी कैथल डिपो की तेज...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मृतक के बेटे के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि अधेड़ अपने बेटे और एक साथी के साथ भेड़-बकरियां चराकर घर लौट रहा था, तभी कैथल डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान कूड़ा राम (55) निवासी गांव मलिकपुर के रूप में हुई है। कूड़ा राम भेड़-बकरियां चराने का काम करता था। हादसे के बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार संजय कुमार (32) निवासी मलिकपुर ने पुलिस को बताया कि उनके पास करीब 50 से 60 भेड़-बकरियां हैं। वह अपने पिता कूड़ा राम और नौकर हेमू के साथ रोजाना इन जानवरों को चराने के लिए आसपास के खेतों में लेकर जाते हैं। मंगलवार सुबह भी वे टिकरी, हरिगढ़ और भौरख गांव के आसपास खाली पड़े खेतों और सड़कों के किनारे भेड़-बकरियां चराने गए थे। शाम के समय जब तीनों भेड़-बकरियों को लेकर घर लौट रहे थे, तो गांव के पास बने पेट्रोल पंप और शांति फार्म के बीच पहुंचे। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रही रोडवेज बस (HR-64-GV-4828) ने कूड़ा राम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे खून बहने लगा।

हादसे के बाद बस चालक ने वाहन रोक दिया और बस में सवार यात्रियों की मदद से घायल कूड़ा राम को उसी बस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहोवा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!