Panipat : तेज रफ्तार बस बनी मौत का कारण, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Mar, 2026 01:46 PM

panipat speeding bus causes death 4 children lose their father family mourns

हरियाणा के पानीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार को

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 37 वर्षीय अटावला गांव निवासी जगदीश के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई था। वह थर्मल प्लांट से अपने घर बाइक पर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बता दें कि यह हादसा पानीपत के भालसी गांव स्थित स्टेडियम के पास रात करीब 8 बजे हुआ।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्राइवेट बस तेज गति से आ रही थी और उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गए और जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जगदीश अपने पीछे 3 बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है, जिससे परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों में आरोपी इस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!