विशाल हत्याकांड का खुलासा : पानीपत में नशे के दौरान विवाद में दोस्तों ने की थी हत्या, 4 आरोपी काबू

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Mar, 2026 09:19 PM

vishal murder case solved friends killed him in a drunken brawl in panipat 4 a

CIA-3 पुलिस टीम ने विशाल 21 की हत्या की वारदात को महज 8 घंटे में खुलासा

पानीपत ( सचिन) : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने विशाल 21 की हत्या की वारदात को महज 8 घंटे में खुलासा कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गंगाराम कॉलोनी निवासी मानव उर्फ कुश, भौला चौक निवासी दीपक और ज्योति कॉलोनी निवासी सुकांत उर्फ सक्कू व अभिषेक उर्फ विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को विजय नगर में भोला चौक के पास से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने विशाल की चाकू व सूए के वार कर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में सोमवार सुबह विजय नगर निवासी रामेहर पुत्र जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 मार्च को सुबह करीब 8 बजे उसका बेटा विशाल बगैर किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया। उन्होंने विशाल की अपने तौर पर काफी जगह तलाश की। जिसका अभी तक कही कुछ पता नहीं चला। थाना तहसील कैंप में रामेहर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम विशाल की तलाश में सेक्टर 13/17 में पहुंची तो वहा एक सुनसान और खंडहर मकान में युवक का शव मिला। जिसके सिर व छाती पर चोट के निशान थे। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा इजाद कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए 3 पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर सोमवार शाम को चार आरोपियों को विजय नगर में भौला चौक के पास से काबू किया। 

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दीपक ने पुलिस को रविवार 15 मार्च को सुबह करीब 10 बजे वह और मानव भोला चौक निवासी भारत के घर पर थे। उसने भारत से फोन लिया और विशाल को कॉल वहा बुला लिया। विशाल के आने के बाद वे चारों एक साथ बैठकर नशा करने लगे। वे सभी एक साथ बैठकर बातचित कर रहे थे इसी दौरान उसकी विशाल के साथ कहासुनी हो गई तो उसने, साथी आरोपी मानव, राहुल, सुकांत व अभिषेक ने मिलकर विशाल पर चाकू व सूए के वार कर हत्या कर दी और बाइक सहित मौके से फरार हो गए।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही यह पता लगाएगी हत्या में और कोई तो शामिल नहीं । इसके साथ ही फरार आरोपी राहुल के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!