नेवी में तैनात बेटे को ग्रामीणों ने फोन पर दी सूचना, सुनकर रह गया दंग...जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Mar, 2026 12:19 PM

elderly man commits suicide in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव गढ़ी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो गांव में अपने पैतृक मकान में अकेले रहते थे।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव गढ़ी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो गांव में अपने पैतृक मकान में अकेले रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश यादव ने रात के समय अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उनके घर पर पड़ी तो अंदर ओमप्रकाश का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया।

नेवी में तैनात, घर में रहते थे अकेले

बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश यादव का इकलौता बेटा भारतीय नौसेना में कार्यरत है और वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू में है। बेटा अपने परिवार के साथ वहीं रहता है, जबकि ओमप्रकाश गांव में अकेले रह रहे थे।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। नाहड़ चौकी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!