Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2026 07:52 AM

हरियाणावासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम के बदलने से पिछले 24 घंटों में हुई तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणावासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम के बदलने से पिछले 24 घंटों में हुई तेज आंधी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1°C नीचे और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9°C नीचे पहुंच गया है।
बता दें कि देर रात रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बिजली चमकेगी और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
वहीं हल्की बारिश का सिलसिला कल भी जारी रहेगा। कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में येलो अलर्ट जारी किया गया है, यहां धूलभरी आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 15 और 16 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)