हरियाणा के इस जिले में 1500 ग्रामीणों पर केस, सरपंच और पूर्व सरपंच भी नामजद...जानें क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2026 05:10 PM

case filed against 1500 villagers in hansi

हरियाणा के हांसी क्षेत्र के चानौत (चैनत) गांव में पेयजल संकट को लेकर चल रहा विवाद अब एक बड़े हिंसक टकराव में बदल चुका है। अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन से 'टी-कनेक्शन' (T-Connection) जोड़ने

हांसी: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के चानौत (चैनत) गांव में पेयजल संकट को लेकर चल रहा विवाद अब एक बड़े हिंसक टकराव में बदल चुका है। अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन से 'टी-कनेक्शन' (T-Connection) जोड़ने और फिर उसे उखाड़ने को लेकर सोमवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी पथराव और लाठीचार्ज हुआ।

इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरपंच, पूर्व सरपंच सहित 6 नामजद और करीब 1500 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

पिछले 39 दिनों से चानौत गांव के लोग पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। शनिवार को ग्रामीणों ने राजली हेड से हांसी जा रही ₹80 करोड़ की मुख्य पाइपलाइन में 6-इंच का कनेक्शन जोड़कर जश्न मनाया था। हालांकि, प्रशासन ने इसे 'अवैध' करार दिया।सोमवार रात करीब 1:30 बजे डीसी राहुल नरवाल और एसपी विनोद कुमार की मौजूदगी में भारी पुलिस बल जेसीबी मशीनें लेकर कनेक्शन काटने पहुंचा। भनक लगते ही सैकड़ों ग्रामीण (महिलाएं और बुजुर्ग भी) मौके पर जुट गए। जब प्रशासन ने कनेक्शन उखाड़ना शुरू किया, तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हुए हैं।

चानौत में भाखड़ा पाइपलाइन का काम शुरू कराने पहुंचा प्रशासन
आज भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ चानौत गांव पहुंचा। करीब 40 दिनों से धरने के कारण बंद पड़े इस कार्य को दोबारा शुरू करने की कोशिश की गई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार्य का विरोध किया, जिसके बाद पाइपलाइन का काम फिर से रोकना पड़ा। विरोध के चलते प्रशासन और पुलिस को पीछे हटना पड़ा। गौरतलब है कि चानौत गांव में चल रहे धरने के कारण भाखड़ा पाइपलाइन का काम पिछले लगभग 40 दिनों से बंद पड़ा है। मामले को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गतिरोध बरकरार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!