CM वार्ता से भी नहीं थमा चानौत जल आंदोलन : ग्रामीणों ने दो टूक कहा- 'T' कनेक्शन लगे बिना नहीं होगा कोई समझौता

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Jun, 2026 09:00 PM

the chanaut water movement did not stop even after the cm s talks the villagers

मुख्यमंत्री की ओर से गठित कमेटी के साथ हुई वार्ता के बावजूद चानौत जल आंदोलन फिलहाल समाप्त

जींद (अमनदीप पिलानिया): मुख्यमंत्री की ओर से गठित कमेटी के साथ हुई वार्ता के बावजूद चानौत जल आंदोलन फिलहाल समाप्त नहीं होगा। आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधि अनूप सिंह चानौत ने पंजाब केसरी टीवी से खास बातचीत में कहा कि गांव के लोगों ने स्पष्ट फैसला लिया है कि अब यह केवल पानी का नहीं बल्कि मान-सम्मान का सवाल बन चुका है। जब तक 'T' नहीं लगेगा, तब तक धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा। 

अनूप सिंह चानौत ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से कमेटी को दूसरे दौर की वार्ता का न्योता मिला है। उन्होंने कहा कि हांसी के पुलिस अधीक्षक का भी उनके पास फोन आया है, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ अगली वार्ता को लेकर जानकारी दी गई। उनका कहना है कि दूसरे दौर की बातचीत भी केवल 'T' के मुद्दे पर होगी और 'T' के बिना किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

PunjabKesari

अनूप सिंह चानौत ने आंदोलन के दौरान सोमेश शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सोमेश शर्मा ने गांव वालों के साथ धोखा किया है। अनूप के अनुसार, आज सोमेश शर्मा के गांव के लोगों ने उसकी ओर से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 'T' लगवाने का दावा करके आंदोलन में आया था, वह अब धरने से गायब है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना स्थल पर आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के साथ होने वाली दूसरे दौर की वार्ता पर टिकी हैं।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!