Edited By Harman, Updated: 24 Jun, 2026 03:12 PM

भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ चानौत गांव पहुंचा। करीब 40 दिनों से धरने के कारण बंद पड़े इस कार्य को दोबारा शुरू करने की कोशिश की गई।
हांसी (संदीप सैनी) : भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ चानौत गांव पहुंचा। करीब 40 दिनों से धरने के कारण बंद पड़े इस कार्य को दोबारा शुरू करने की कोशिश की गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार्य का विरोध किया, जिसके बाद पाइपलाइन का काम फिर से रोकना पड़ा। विरोध के चलते प्रशासन और पुलिस को पीछे हटना पड़ा। गौरतलब है कि चानौत गांव में चल रहे धरने के कारण भाखड़ा पाइपलाइन का काम पिछले लगभग 40 दिनों से बंद पड़ा है। मामले को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गतिरोध बरकरार है।